नारनौल में टक्कर के बाद पेड़ से टकराई कार:हादसे में शहर के व्यापारी का बेटा घायल, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के नारनौल में एनएच-148 पर निरपुर अड्डा के समीप अंडरपास के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने थाना सिटी नारनौल में शिकायत देकर आरोपी चालक के खिलाफ दुर्घटना की एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शहरपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से चालक है। बीते कल वह अपने सेठ के बेटे पारस जैन को वैगनआर कार में बैठाकर अटेली से नारनौल की ओर आ रहा था। दोपहर करीब तीन बजे जब वे एनएच-148 पर निरपुर अड्डा के पास अंडरपास से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक वर्ना कार के चालक ने तेज गति, लापरवाही और गफलत से वाहन चलाते हुए उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। पेड़ से जा टकराई टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में बैठे पारस जैन, निवासी हुडा कॉलोनी सेक्टर-1 नारनौल, के पैर में फ्रैक्चर हो गया और चेहरे पर चोटें आईं। कार के एयरबैग भी खुल गए। वहीं ड्राइवर विनोद कुमार के चेहरे पर भी चोटें आईं। निजी वाहन से पहुंचाया शिकायतकर्ता के अनुसार, टक्कर मारने वाली वर्ना कार थी। जिसे अनिल कुमार चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और किसी ने 112 नंबर पर कॉल की। इसी दौरान पारस जैन को निजी वाहन से सिविल अस्पताल नारनौल भिजवाया गया। ड्राइवर मौका देख भागा आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर वर्ना कार का ड्राइवर अपनी कार को सुराना रोड पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि दुर्घटना में उसकी कार को काफी नुकसान हुआ है और उसका ड्राइविंग लाइसेंस, नकदी व कुछ कागजात भी मौके पर गिर गए। पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *