![]()
फतेहाबाद की जाखल पुलिस ने ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ के तहत कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले भी एक आरोपी को काबू किया जा चुका है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी और गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर जाखल-धारसूल रोड पर गांव दिवाना के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा, जिस पर संदेह होने पर उसे रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3 किलो 135 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज आरोपी की पहचान संगरूर (पंजाब) के गांव मकोड साहिब निवासी मंगत सिंह उर्फ काका के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य सप्लायर सत्य राम की पहचान की। सत्य राम जाखल की बाजीगर बस्ती, वार्ड नंबर-10 का निवासी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि बाद में कोर्ट के आदेश पर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस मामले में नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन, इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों और पूरे नेटवर्क से जुड़े सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
फतेहाबाद में नशे का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार:पुलिस ने डोडा पोस्त बरामद किया; NDPS एक्ट में केस दर्ज
Leave a comment