बच्चे को चिप्स देकर CM बोले- कायदे से पढ़ना:बच्चा सीएम से कान में बोल था चिप्स चाहिए, अब दूसरा VIDEO वायरल…

Actionpunjab
2 Min Read




कुछ दिन पहले गोरखनाथ मंदिर में सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। उस वीडियो में सीएम एक छोटे बच्चे को प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में छोटा बच्चा उनसे चिप्स मांगता नजर आता है। अब उसी बच्चे को चिप्स दिलाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसको लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो में सीएम योगी बच्चे को चिप्स का पैकेट देकर कहते हैं कि- पढ़ाई करना है न कायदे से…,पढ़ाई करोगे ना, हं जाओ पिछले वीडियो में दिखता है कि एक बच्चा उनके पास आता है। मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए बच्चे से पूछते हैं, “और क्या चाहिए, बताओ?” इस पर बच्चा मासूमियत से जवाब देता है,“मुझे चिप्स चाहिए।” बच्चे की यह बात सुनकर सीएम अपनी हंसी नहीं रोक पाते। वह जोर से हंसने लगते हैं और आसपास मौजूद लोगों से कहते हैं, “चिप्स लाओ भाई, इसके लिए।”
सीएम योगी की यह सादगी और बच्चों के प्रति अपनापन देखकर वहां बैठे लोग भी हंस पड़ते हैं। माहौल हल्का और खुशनुमा हो जाता है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोग मुख्यमंत्री योगी के इस सरल और मानवीय रूप की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ का यह अंदाज उन्हें और भी करीब महसूस कराता है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री योगी का ऐसा वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार बच्चों, साधु-संतों और आम लोगों के साथ उनका सहज और संवेदनशील व्यवहार लोगों का दिल जीत चुका है। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखें VIDEO…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *