मकान ढहा, मलबे में दबकर पिता की मौत:बेटी गंभीर घायल, धौलपुर के सैंपऊ में हादसा; पुलिस के साथ ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

Actionpunjab
1 Min Read




धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र के पढाका गांव में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पक्का मकान ढहने से मलबे में दबकर एक पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। देवी सिंह (30) पुत्र लाखन सिंह अपनी 12 वर्षीय बेटी किरन के साथ मकान में सो रहे थे। अचानक मकान की पिछली दीवार धंस गई, जिससे छत की पट्टियां टूटकर पिता-पुत्री पर गिर गईं। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर सैंपऊ थाना प्रभारी प्रवेंद्र कुमार रावत भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पिता-पुत्री को मलबे से बाहर निकाला गया। देवी सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि देवी सिंह के शव को सैंपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवा दिया गया है और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल बेटी किरन को सैंपऊ से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *