![]()
सोनभद्र में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूली बसों की सघन जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में परिवहन विभाग सक्रिय है। सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन राजेश्वर यादव और आरआई पीयूष कुमार ने जिले में विभिन्न स्कूल बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई बसें निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं। परिवहन अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए बसों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस अभियान से स्कूल संचालकों में खलबली मची रही। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश्वर यादव ने बताया कि स्कूली बसों की फिटनेस और अन्य आवश्यक मानकों की जांच का यह अभियान 31 जनवरी तक जारी रहेगा। जांच में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित स्कूली वाहन सुरक्षा मानकों के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों जैसे परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की गहनता से जांच की गई। आरआई पीयूष कुमार ने सभी वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और निर्धारित ड्रेस में ही वाहन संचालित करने की हिदायत दी। जांच के दौरान एक बस में अंदर का लॉक खराब मिला, जबकि दूसरी बस में परिचालक सीट की सीट बेल्ट टूटी हुई पाई गई। दोनों मामलों में स्कूल प्रबंधन को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।
सोनभद्र में स्कूल बसों का फिटनेस टेस्ट:सड़क सुरक्षा माह के तहत, मानक पूरे न होने पर चेतावनी
Leave a comment