सिरसा में मंत्री बेदी का विपक्ष पर तंज:बोले- कांग्रेस ने किए बोफोर्स सहित कई कांड; चौटाला परिवार ले रहा सबसे ज्यादा पेंशन

Actionpunjab
5 Min Read




हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सिरसा में विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय की अवधारणा को आत्मसात कर रही है। मंत्री बेदी सिरसा स्थित सरसाई कमल कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण दिवस पर आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। पेंशन को लेकर उठे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए बेदी ने स्पष्ट किया कि हरियाणा में किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन न तो काटी गई है और न ही भविष्य में काटी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के चलते झूठा प्रचार कर रहे हैं। नकारात्मक राजनीति कर रही कांग्रेस विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार नकारात्मक राजनीति कर रही है और अब तक 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस इसी प्रकार की नकारात्मक राजनीति करती रही, तो भविष्य में यह आंकड़ा प्राप्त करना भी उसके लिए कठिन हो जाएगा। पेंशन मामले की जांच करवा रही सरकार इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला द्वारा पेंशन को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के पास कुछ शिकायतें आई थी, जिस पर उनके अधिकारी जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास काफी शिकायतें आई है, जिसमें कई तरह की बातें सामने आई है कि हरियाणा में बहुत से लोग मर चुके है, लेकिन उनको भी पेंशन का लाभ मिल रहा है। जिसकी जांच सरकार और उनका विभाग कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की शिकायतें आई है कि कुछ लोगों ने आधार कार्ड में हेराफेरी करके पेंशन का लाभ लिया है, उसकी भी जांच की जा रही है। सरकारी कर्मचारियों की पत्नी भी ले रही लाभ मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि कुछ शिकायतें ऐसी आई है कि कुछ कर्मचारी सरकारी विभाग से रिटायर्ड है और सरकार से पेंशन ले रहे है और उस कर्मचारी की पत्नी सरकार से पेंशन का लाभ ले रही है, जिसकी जांच उनके विभाग द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि 1 लाख 37 हजार का आंकड़ा था, जिसमें से 1 लाख लोग मृत पाए गए है। इनेलो के विरोध प्रदर्शन पर ली चुटकी इनेलो के विरोध प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए मंत्री बेदी ने कहा कि इनेलो को विरोध प्रदर्शन का शोक है तो वो करे कौन रोक रहा है लेकिन इनेलो के नेता जनता के बीच क्या लेकर जाएंगे। अभय चौटाला द्वारा राज्यसभा ,लोकसभा और विधायक की पेंशन बीजेपी नेताओं द्वारा लेने पर उठाए सवाल पर मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सबसे ज्यादा राजनीति में पेंशन चौटाला परिवार के लोग ही ले रहे है। सबसे पहले चौटाला परिवार पेंशन छोड़ने की बात करे। क्या राहुल गांधी से मोदी डर जाएंगे संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के नहीं आने पर मचे बवाल पर मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आज तक हमने किसके सवाल का जवाब दिया है। गांधी परिवार की चार पीढ़िया सवाल पूछते पूछते दुनिया से चली गई है, तब तो बीजेपी डरी नहीं, अब बीजेपी क्या राहुल गांधी से डर जाएगी। क्या राहुल गांधी से मोदी डर जाएंगे। बोफोर्स सहित कांग्रेस ने कई कांड किए उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के दिग्गज नेताओं से नहीं डरते। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा कि बोफोर्स सहित कांग्रेस ने कई कांड किए है। आज कांग्रेस के इतिहास को देख लो, लोकसभा चुनाव में 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी और जिस तरह की कांग्रेस की राजनीति है, तो आने वाले भविष्य में कांग्रेस का ग्राफ और नीचे गिरता जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *