![]()
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को पोलैंड को कड़ा और साफ संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाएं। भारत के पड़ोस में किसी भी तरह के आतंकी ढांचे को बढ़ावा नहीं दें। जयशंकर ने यह बयान नई दिल्ली में पोलैंड के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की से बातचीत के दौरान दिया। सिकोर्स्की ने अक्टूबर में पाकिस्तान की यात्रा की थी। इस दौरान वहां के विदेश मंत्री इशाक डार के साथ जारी संयुक्त बयान में कश्मीर का जिक्र किया गया था, जिस पर भारत ने आपत्ति जताई। जयशंकर बोले- भारत को अलग-थलग करके निशाना बनाना गलत जयशंकर ने यूक्रेन संकट को लेकर भारत पर हो रही ‘चयनात्मक और अनुचित आलोचना’ पर भी नाराजगी जताई। दरअसल पश्चिमी देशों की ओर से रूस के साथ भारत के ऊर्जा संबंधों को लेकर भारत की आलोचना की जा रही है। रादोस्लाव सिकोर्स्की ने भी यूक्रेन मुद्दे पर भारत को लेकर की जा रही आलोचना को अनुचित और चयनात्मक बताया और इस पर जयशंकर से सहमति जताई। बैठक में व्यापार, निवेश और रक्षा-सुरक्षा पर चर्चा बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा-सुरक्षा, स्वच्छ तकनीक और डिजिटल नवाचार में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। जयशंकर ने बताया कि भारत-पोलैंड द्विपक्षीय व्यापार करीब लगभग ₹58,100 करोड़ तक पहुंच चुका है, जो पिछले एक दशक में लगभग 200% बढ़ा है। जयशंकर ने याद दिलाई डोब्री महाराजा की मदद जयशंकर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश बच्चों को शरण देने वाले ‘डोब्री महाराजा’ (महाराजा दिग्विजय सिंह जी रणजीत सिंहजी जडेजा) को भी याद किया और इसे दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के रिश्तों की मजबूत कड़ी बताया। ———————
जयशंकर बोले–पोलैंड हमारे पड़ोस में आतंक को बढ़ावा न दे:डिप्टी पीएम से मुलाकात में उनके कश्मीर पर दिए बयान पर आपत्ति जताई
Leave a comment