Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Actionpunjab
5 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु में कल्लाकुरिची जिले के मनालुरपेट्टई में थेनपेनई रिवर फेस्टिवल के दौरान गुब्बारों के लिए हीलियम गैस से भरा एक सिलेंडर फट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 18 लोग घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह घटना एक छोटी सी दुकान के अंदर हुई जो हीलियम गैस से भरे गुब्बारे बेचती है।

तमिल में आत्रु थिरुविझा नाम का यह फेस्टिवल अक्सर तमिल महीने थाई (थाई पूसम) के पांचवें दिन विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कल्लाकुरिची जैसे जिलों में मनाया जाता है, जो पोंगल फसल उत्सव के खत्म होने का प्रतीक है, इसमें भीड़ उमड़ती है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

कोलकाता में मेस्सी के GOAT टूर केस में आयोजक सतद्रु दत्ता को जमानत मिली

कोलकाता में फुटबालर लियोनेल मेस्सी के GOAT टूर के दौरान हुई अव्यवस्था मामले में मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता को बिधाननगर कोर्ट से ज़मानत मिल गई है। कोर्ट ने 5,000-5,000 रुपये के दो ज़मानत बॉन्ड पर रिहाई का आदेश दिया। दत्ता 13 दिसंबर को गिरफ्तारी के बाद करीब 35 दिन से न्यायिक हिरासत में थे।

यह मामला साल्ट लेक स्टेडियम में हुए मेस्सी के इवेंट से जुड़ा है, जहां खराब मैनेजमेंट के चलते भारी भीड़ बेकाबू हो गई थी। मेस्सी के जल्दी चले जाने से नाराज़ फैंस ने तोड़-फोड़ की थी। कोर्ट ने दत्ता की पारिवारिक स्थिति और स्थानीय निवासी होने को ध्यान में रखते हुए ज़मानत दी है, हालांकि उन्हें राज्य छोड़ने की इजाज़त नहीं होगी।

दिल्ली मेट्रो में नाबालिग ने फोटो लेने के दौरान अमेरिकी लड़की से की छेड़छाड़

दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान एक अमेरिकी लड़की से छेड़छाड़ की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पीड़िता का दावा है कि एक नाबालिग ने उसके साथ फोटो खींचवाने के लिए कहा तो राजी हो गई। फोटो खीचने के दौरान नाबालिग ने उनके प्राइवेट पार्ट्स को गलत तरीके से छुआ।

विरोध करने पर नाबालिग के साथ मौजूद उसकी मां व बहन ने उसे हटाने की वजह उसकी गलत हरकतों पर पर्दा डालते हुए कहा कि वह सिर्फ गोरी लड़कियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक था। इसके घटना के बाद वह बुरी तरह डर गई और उन्होंने इसकी जानकारी अपने प्रोफेसर को दी।

इसके बाद न्यू जर्सी के स्टीवंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भारतीय मूल के प्रोफेसर गौरव सबनीस ने एक्स पर अपनी स्टूडेंट की कहानी शेयर की है और कहा इस घटना के बाद शायद ही वह कभी वापस भारत आ पाएंगी।

मिजोरम में 28 करोड़ की ड्रग्स मेथ टैबलेट जब्त, असम का युवक गिरफ्तार

मिजोरम के चंफाई जिले में असम राइफल्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28.17 करोड़ रुपए की मेथामफेटामिन टैबलेट जब्त की है। रविवार को की गई इस कार्रवाई में 9.391 किलो नशीली गोलियां बरामद हुईं, जबकि असम के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

असम राइफल्स ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई चंफाई जिले के न्गुर गांव में की गई। जवानों को एक पिकअप वैन की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन के स्पेयर टायर में छिपाकर रखी गई मेथामफेटामिन टैबलेट बरामद हुईं।

जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 28.17 करोड़ रुपए आंकी गई है। इससे पहले 14 जनवरी को आइजोल के बाहरी इलाके जेम्बॉक में 9.8 किलो मेथामफेटामिन टैबलेट बरामद की गई थी, जिसकी कीमत 29.4 करोड़ रुपए बताई गई थी।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *