लुधियाना के सन्नी को ऑस्ट्रेलिया में MP टिकट:पढ़ाई करने गए, टैक्सी-ट्रैक्टर चलाए, घोड़ों के फार्म में काम किया; 2 बार काउंसलर बने

Actionpunjab
1 Min Read




पंजाब के लुधियाना का बेटा बलदेव सिंह सन्नी पढ़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया। अपने रोजमर्रा के खर्चे पूरे करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी-ट्रैक्टर चलाए। घोड़ों के फार्म में काम किया। मेहनत के बल पर 4 साल में ही 6 साल में पढ़ाई के साथ ऑस्ट्रेलिया में अपना एंपायर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के पोर्ट ऑगस्टा में ऐसी रेपुटेशन बनाई कि वहां के लोगों ने उन्हें 2 बार काउंसलर चुन लिया। सन्नी सिंह के काम को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की रूलिंग पार्टी लिबरल पार्टी ने मैंबर पार्लियामेंट(MP) की टिकट दे दी। सन्नी सिंह को टिकट मिलने पर उनके पिता व उनके दोस्त खुश हैं और ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले इंडियंस से उनको सपोर्ट करने की अपील कर रहे हैं। जगजीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे सन्नी सिंह ने 2018 व 2024 में दो बार काउंसलर का चुनाव जीता। उसने अपनी एरिया में डेवलपमेंट के शानदार काम किए और लोगों ने उसे प्यार दिया। उसके कामों को देखते हुए एमपी का टिकट दिया है। मार्च 2026 में वहां पर वोटिंग होनी है। लुधियाना के मोती नगर से ऑस्ट्रेलिया में नेता बनने तक का सफर…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *