सहारनपुर में परिवार के 5 लोगों के शव मिले:मृतकों में पति-पत्नी, दो बेटे और मां; सभी के माथे पर गोली लगी

Actionpunjab
4 Min Read




सहारनपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की कमरे में लाश मिली है। मरने वालों में पति, पत्नी, मां और दो बेटे शामिल हैं। पांचों को गोली लगी है। बगल में तीन तमंचे मिले हैं। पति और पत्नी का शव फर्श पर, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चे बेड पर पड़े थे। वारदात का पता उस वक्त चला, जब बहनोई ने कई बार कॉल किया। फोन नहीं उठा तो बेटे को भेजा। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फिर खिड़की तोड़कर अंदर गया। देखा तो सभी के शव पड़े थे। इसके बाद उसने घरवालों और पुलिस को बुलाया। 5 लोगों की हत्या की सूचना पर SSP आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम बुलाई गई। घर को सील कर दिया गया है। सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिए गए हैं। मृतकों की पहचान अमीन अशोक राठौर (40), पत्नी अंजिता (37), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के रूप में हुई है। पूरा मामला सरसावा थाने क्षेत्र के शाश्वत बिहार कॉलोनी का है। पिता की जगह नौकरी पाए थे अशोक अशोक अपने पिता की मौत के बाद उनकी जगह मृतक आश्रित में नौकरी पाए थे। वह नकुड़ तहसील में अमीन थे। शाश्वत बिहार कॉलोनी में 5 महीने से किराए के मकान में रहते थे। बेटा देव कस्बे के MTS पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड़ के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा था। बहनोई ने कॉल किया तो नहीं उठाया, तब वारदात का पता चला
अशोक के बहनोई ने बताया कि मेरा घर से 200 मीटर की दूरी पर अशोक रहते थे। मंगलवार सुबह मैंने अशोक को कई बार कॉल किया। जब कॉल रिसीव नहीं हुई तो मैंने अपने बेटे को उनके घर भेजा। बेटे ने वहां पहुंचकर घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद अन्य लोग भी आ गए। किसी तरह दरवाजा खोलकर वे अंदर घुसे। घर में नीचे कोई नहीं था। ऊपर के पोर्शन में 5 गेट और खिड़कियां हैं। बेटा और अन्य लोग ऊपर गए। सभी दरवाजे लॉक थे। आवाज दी, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला।इसके बाद बेटे ने किचन की खिड़की तोड़ी। अंदर जाकर देखा तो एक कमरे में सभी की लाश मिली। बेटे ने इसकी सूचना सभी को दी। 3 एंगल पर पुलिस की जांच ———————- क्राइम से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें एटा में दिनदहाड़े परिवार के 4 लोगों की कूचकर हत्या यूपी के एटा जिले में सोमवार को दिनदहाड़े दवा कारोबारी के बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी-बेटी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। कारोबारी की मां फर्श पर पड़ी तड़प रही थीं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमरे में जहां लाशें पड़ी थीं, वहां खून से सनी इंटरलॉकिंग वाली ईंट पड़ी थी। आशंका है कि इसी ईंट से सभी के सिर कूचे गए। धारदार हथियार से हमला किया गया। पढ़ें पूरी खबर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *