![]()
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना में एक ही परिवार पर दबंगों ने दोबारा हमला किया है। पीड़ित परिवार ने पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद आरोपियों ने उन पर फिर से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला पुरोहिताना निवासी गौतम माथुर पुत्र राजेश ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जनवरी को मोहल्ले के सौरभ, गोपी, सुमित पुत्रगण वीरेंद्र सिंह और वीरेंद्र पुत्र रामचंद्र ने उनके साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसों से मारपीट की। इस घटना में गौतम घायल हो गए थे। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में पहला मुकदमा दर्ज किया था। गौतम माथुर का आरोप है कि पहला मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के हौसले कम नहीं हुए। उन्होंने दोबारा गौतम के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को पुनः तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने दूसरा मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। गौतम ने यह भी बताया कि इससे पहले आरोपी सुमित, गोपी, पूजा, वीरेंद्र और सौरभ ने उनकी बहन और मां के साथ भी मारपीट की थी। पीड़ित के पिता सेना में कार्यरत हैं, इसके बावजूद आरोपी लगातार पूरे परिवार को धमकाते रहते हैं। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोनों मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मैनपुरी में एक परिवार पर दोबारा हमला:मुकदमा दर्ज कराने के बाद दबंगों ने फिर की मारपीट
Leave a comment