![]()
कानपुर की चकेरी पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन आरोपियों ने 14 जनवरी को लालबंगला क्षेत्र से दो मोबाइल फोन चोरी किए थे, जिनकी पहचान 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से हुई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि 14 जनवरी की रात लालबंगला निवासी अमित सचदेवा के घर से चोरों ने दो मोबाइल फोन चुरा लिए थे। अमित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने 60 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपियों की पहचान हो सकी। उनकी लोकेशन मिलने के बाद सोमवार देर रात उन्हें ओमपुरवा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गद्दियाना निवासी संदीप जायसवाल उर्फ मोनू और रामादेवी निवासी वरुण कुमार पासवान के रूप में बताई। उनके पास से चोरी का मोबाइल फोन और एयरबड्स बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, संदीप जायसवाल पर चकेरी थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं, जबकि वरुण के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। वरुण ने संदीप के कहने पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
60 सीसीटीवी की मदद से 2 चोर पकड़े गए:रेकी कर चोरी करते थे आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल
Leave a comment