![]()
रोहतक के सांपला क्षेत्र में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां बदमाश का इलाज चल रहा है। घायल बदमाश की पहचान शूटर अमन उर्फ काकू के रूप में हुई, जो गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की गैंग का सदस्य है। सांपला क्षेत्र में पुलिस गुप्त सूचना के आधार पहुंची और बदमाश को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और बदमाश अमन के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल अमन को काबू कर लिया और इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया। पुलिस पूछताछ में बदमाश अमन की पहचान हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर के रूप में हुई, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सांपला-बेरी रोड पर घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। श् बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर किया था जानलेवा हमला
हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर अमन उर्फ काबू ने पिछले साल बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला किया था। 4 बदमाशों ने कांग्रेस के पूर्व विधायक पर दनादन गोलियां चलाई थी। हमले में बंबर ठाकुर व उनके पीएसओ संजीव कुमार को कई गोलियां लगी थी। हिमांशु भाऊ के इशारे पर किया था हमला
शूटर अमन उर्फ काबू ने कांग्रेस के पूर्व विधायक पर हमला गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के इशारे पर किया था, जो अमेरिका में बैठकर पूरे गैंग को चला रहा है। हिमांशु भाऊ विदेश में बैठकर अपने गुर्गों से मर्डर व फिरौती मंगवा रहा है। हिमांशु भाऊ को पकड़ने के लिए पुलिस भी लगातार प्रयास कर रही है।
रोहतक में पुलिस की हिमांशु भाऊ गैंग के साथ मुठभेड़:शूटर अमन उर्फ काकू को लगी गोली, पीजीआई में इलाज के लिए कराया भर्ती
Leave a comment