फतेहाबाद में आज तीसरे दिन भी वकीलों का वर्क सस्पेंड:पूरे हरियाणा की बार एसोसिएशनों से मांगा समर्थन; पुलिसकर्मी से हुआ था विवाद

Actionpunjab
3 Min Read




फतेहाबाद में वकीलों का वर्क सस्पेंड आज तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहेगा। डीएसपी के रीडर का सिक्योरिटी गार्ड व वकील के साथ हुए विवाद का दो दिन बाद भी निपटारा नहीं हो सका। अब पुलिस से बढ़ी नाराजगी के बाद फतेहाबाद बार एसोसिएशन ने हरियाणा व पंजाब के सभी जिलों की बार एसोसिएशनों से समर्थन मांगा है। बता दें कि, फतेहाबाद शहर स्थित कोर्ट परिसर की पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर सोमवार को डीएसपी (ट्रैफिक) जगदीश काजला के रीडर मुकेश कुमार का सिक्योरिटी गार्ड व एक वकील के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद वकीलों ने वर्क सस्पेंड कर दिया। डीएसपी के रीडर पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। जानिए… इस मामले में कब क्या हुआ पुलिस ने दी यह सफाई…. इस संबंध में एसपी सिद्धांत जैन के हवाले से फतेहाबाद पुलिस ने मीडिया को पांच प्वाइंट की प्रेस रिलीज भेजी। जिसमें कहा गया कि कभी भी किसी भी अधिवक्ता के साथ किसी प्रकार का न तो कोई दुर्व्यवहार किया गया है और न ही भविष्य में किया जाएगा। इस समस्या के समाधान के लिए न सिर्फ थाना एवं चौकी प्रबंधकों, डीएसपी बल्कि स्वयं एसपी द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बार एसोसिएशन के प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बातचीत की गई है। बार एसोसिएशन प्रधान द्वारा मीटिंग में सहमति भी जताई गई थी। डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी इन्क्वायरी प्रेस रिलीज में कहा गया कि संबंधित कर्मचारी के कृत्य की जांच के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी को इन्क्वायरी सौंपी जा चुकी है, जिसकी रिपोर्ट अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी व्यक्ति चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो या नहीं, सबको अपना पक्ष रखने का अधिकार है, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुकूल है। बिना जांच के किसी व्यक्ति को दोषी करार देना अनुचित ही नहीं अवैध भी है। सभी अधिवक्ताओं एवं अन्य सभी पक्षों के साथ सम्मान के साथ कार्य करने के लिए फतेहाबाद पुलिस कटिबद्ध है। फिर भी यदि किसी की कभी भी भावना आहत हुई है तो इसके लिए क्षमा। यह बोले बार एसोसिएशन के प्रधान फतेहाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान दिनेश गैरा ने बताया कि सेशन जज के ऑफिस में एसपी सिद्धांत जैन से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि डीएसपी या एसएचओ को वकीलों के बीच भेजेंगे ताकि मामला का निपटारा किया जा सके। मगर न डीएसपी आया न एसएचओ। पुलिस जान-बूझकर मामले को लंबा खींच रही है। जब तक वकीलों के बीच आकर कोई पुख्ता आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक हमारा धरना खत्म नहीं होगा। हमने पंजाब-हरियाणा के बार एसोसिएशनों से समर्थन मांगा है। वकीलों के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *