![]()
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह लखनऊ में एक बर्थडे पार्टी के दौरान अचानक गुस्से में आ गए। मंच से गाना गा रहे पवन सिंह भीड़ से आए एक कमेंट पर भड़क उठे और युवक की ओर बढ़ने लगे। मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में हुआ हंगामा यह घटना 20 जनवरी की है, जब पवन सिंह लखनऊ में भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में मंच पर पवन सिंह गाना गा रहे थे। इसी दौरान भीड़ से किसी युवक ने कुछ टिप्पणी कर दी, जिससे पवन सिंह नाराज हो गए। वीडियो में दिखा पवन सिंह का गुस्सा सामने आए वीडियो में पवन सिंह कहते सुने जा सकते हैं कि, “मैं आज कुछ अच्छा सुनने के मूड में हूं।” इसके तुरंत बाद भीड़ से फिर कुछ कहा गया। इस पर पवन सिंह माइक लेकर आगे बढ़ने लगे। उनके आसपास खड़े लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। ‘भइया को रोको नहीं तो मार देंगे’ की आवाजें वीडियो में पीछे से आवाज आती है कि “भइया को रोके नहीं तो वो मार देंगे।” इस दौरान कई लोग पवन सिंह को घेर लेते हैं। हालात बिगड़ते देख गुंजन सिंह भी स्टेज से नीचे उतर आते हैं और पवन सिंह को समझाकर वापस ले जाते हैं। कैमरा बंद कराने की कोशिश घटना के दौरान पीछे से आवाज आती है कि “सब लोग कैमरा बंद कर लो।” इसके बाद पार्टी में मौजूद बाउंसर्स उस युवक को घेर लेते हैं, जिसने कथित तौर पर कमेंट किया था। युवक को बाहर ले गए बाउंसर्स बाउंसर्स ने युवक को पकड़कर बाहर निकाला। इस दौरान युवक के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं पवन सिंह को सुरक्षाकर्मियों और आयोजकों ने संभाल लिया। महिमा सिंह भी पार्टी में थीं मौजूद पार्टी में भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह भी मौजूद थीं, जो मंच पर पवन सिंह के करीब खड़ी नजर आईं। महिमा सिंह हाल के दिनों में पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही हैं। तीसरी शादी की चर्चाओं से पहले ही सुर्खियों में पवन सिंह इससे पहले 5 जनवरी को पवन सिंह के बर्थडे पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में पवन सिंह लड़खड़ाते नजर आए थे और उनके साथ सिंदूर लगाए एक्ट्रेस खड़ी दिखी थीं। इसके बाद पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। यूपी के बांदा की रहने वाली हैं महिमा सिंह महिमा सिंह उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली हैं। वह पवन सिंह के साथ एक फिल्म में भी काम कर रही हैं। दोनों का गाना ‘बानी लइका’ 5 जनवरी को ही लॉन्च हुआ था, जो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से व्यूज बटोर रहा है।
लखनऊ में पार्टी के दौरान भड़के पवन सिंह:युवक पर झपटने लगे, बाउंसर्स ने बाहर निकाला
Leave a comment