किशनगढ़बास में देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:बिना नंबरी की बाइक भी जब्त, तिजारा हाईवे से पकड़ा

Actionpunjab
1 Min Read




किशनगढ़बास पुलिस देसी कट्टे और बिना नंबर के बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात नाकाबंदी के दौरान तिजारा-किशनगढ़बास हाईवे पर पुलिस ने ये कार्रवाई की। थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के बाद कोटकासिम चौराहे के आगे तिजारा–किशनगढ़बास हाईवे पर नाकाबंदी की। रात करीब 9:40 बजे पुलिस ने एक बिना नंबर की बाइक को रोका। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान तिजारा के बंदड़ा निवासी सचिन उर्फ सोमदत्त (20) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान सचिन के पासे से देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *