![]()
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में 19 जनवरी को हुए सड़क हादसे के आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक मां और बेटी की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दुर्घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी बरामद कर लिया है। ताजोपुर गांव स्थित बाबा के पूरा में धूप सेंक रहे एक ही परिवार के पांच लोगों पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चढ़ गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल मां और बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय रीता देवी और उनकी लगभग 25 वर्षीय बेटी गोल्डी राजभर के रूप में हुई थी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे। सरायलखंसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक राजन राजभर पुत्र राजेश राजभर को गिरफ्तार किया है। राजन राजभर ताजोपुर पश्चिमपुरा का निवासी है। पुलिस ने सैनिक स्कूल ताजोपुर के पास से दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
एक ही परिवार के 5 लोगों को रौंदने वाला गिरफ्तार:मां-बेटी की हुई थी मौत, बोलेरो भी बरामद
Leave a comment