ऋषिकेश में अमित शाह बोले- केदारनाथ का पुनरुद्धार किया:बद्रीनाथ समेत 35 धामों को रेनोवेट करेंगे; CM धामी बोले- कश्मीर के लिए हजारों उत्तराखंडी शहीद

Actionpunjab
2 Min Read




गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचे। ऋषिकेश में उन्होंने गीता प्रेस के कार्यक्रम में कहा- मेरी तीन पीढ़ियों ने यानी की दादी, मां और पोती ने भी गीता कल्याण को पढ़ा है। इसके साथ ही उन्होंने मंच से कहा कि गीता प्रेस की ‘कल्याण’ पत्रिका ने 100 सालों से सनातन संस्कृति की ज्योति जलाए रखी है। शाह ने अपने भाषण में केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम का भी जिक्र किया। शाह ने कहा कि देशभर में 35 से ज्यादा तीर्थों को पुनर्जागृति (रेनोवेट) के लिए और व्यवस्था ठीक करने पर विचार हो रहा है। इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा- देवभूमि उत्तराखंड के हजारों युवाओं ने कश्मीर की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। मोदी जी ने 370 हटाकर देश को मजबूत और सुरक्षित किया। मंच से शाह ने कही 5 बड़ी बातें… सीएम धामी- कश्मीर की रक्षा हजारों युवाओं ने प्राण न्योछावर किए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गीता प्रेस समाज को मूल्यों और संस्कारों से जोड़ रहा है। गीता प्रेस के कल्याण पत्रिका का शताब्दी अंक ऐतिहासिक है। उन्होंने अमित शाह के सान्निध्य को गौरव बताया और कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटने से देश मजबूत और सुरक्षित हुआ। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के हजारों युवाओं ने कश्मीर की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। कल शाह अस्पताल का उद्घाटन करेंगे शाह का हेलिकॉप्टर करीब शाम 4 बजे ऋषिकेश में जानकी सेतु के पास लैंड हुआ था। जहां से वे कार से परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाह हरिद्वार पहुंच गए हैं। कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 10 बजे हरिद्वार में ही पतंजलि योगपीठ में अस्पताल का उद्घाटन करेंगे, 10:45 बजे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज दर्शन करेंगे और 11:15 बजे बैरागी द्वीप में शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *