![]()
रेवाड़ी नगर परिषद की चौधर की जंग कौन लड़ेगा। इसका फैसला 22 जनवरी को पंचकूला में ड्रा से होगा। जिस पर बहुत से लोगों की निगाह लगी हुई हैं। ड्रा में चेयरमैन की सीट सामान्य या महिला की हुई तो सभी की बल्ले बल्ले होगी। ओबीसी के लिए आरक्षित हुई तो भी बहुत कम लोग प्रभावित होंगे। हां यदि सीट एससी कोटे में गई तो चौधर की जंग लड़ने का सपना देख रहे बहुत से लोगों का सपना टूट जाएगा। रेवाड़ी नगर परिषद पर पिछले 15 साल में 6 साल प्रशासक का राज रहा है।
चौधर के दावेदार अभी साध रहे चुप्पी
रेवाड़ी नप चेयरमैन के लिए नए और पुराने कई चेहरे दावेदार हैं। अधिकतर दावेदार अपने आकाओं के यहां हाजिरी लगाकर गुपचुप तरीके से अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। इनमें से अभी तक विशेषकर (भाजपा समर्थक) खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। अब फिर प्रशासक के हाथ में कमान
रेवाड़ी नगर परिषद की कमान फिलहाल प्रशासक के हाथ में है। नगर परिषद का कार्यकाल खत्म होने के बाद एसडीएम सुरेश कुमार 19 जनवरी को प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। नगर परिषद के चुनाव फरवरी में प्रस्तावित है। किसी कारणवश चुनाव फरवरी मार्च में संभव नहीं हो पाए तो रेवाड़ी नगर परिषद की कमान एक बार फिर लंबे समय तक प्रशासक के हाथों में रह सकती है। देरी से हुए 2010 और 2018 के चुनाव
रेवाड़ी नगर परिषद में 2010 के प्रस्तावित चुनाव 2013 में हुए। इसी प्रकार से 2018 के चुनाव दिसंबर 2020 में हुए। चुनाव में देरी के चलते पिछले करीब 15 साल में 6 साल रेवाड़ी नगर परिषद का संचालन प्रशासक ने किया। एक बार फिर से रेवाड़ी नप की कमान प्रशासन के हाथ में है। भाजपा अपने स्तर पर करवा रही सर्वे
भाजपा ने चुनाव की घोषणा से पहले ही रेवाड़ी में नप चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए बिहार की सर्वे टीम को उतारा गया है। बताया जा रहा है कि सर्वे टीम का काम अभी अंतिम चरण में है। सर्वे टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही भाजपा चेयरमैन पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। जिसे लेकर चेयरमैन का चुनाव लड़ने का सपना देख रहे भाजपा समर्थक चेहरों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। वार्डों का पहले ही हो चुका आरक्षण
रेवाड़ी नगर परिषद में वार्ड आरक्षित करने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। । वार्ड 3, 24, 27, 28, 30 और 32 एससी व 27 और 30 एससी महिलाओं के लिए आरक्षित हें। वार्ड 9,13,16 बीसीए वार्ड 11, 20, 25 और 26 बीसीबी, 13 बीसीए व 11 और 20 बीसीबी महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड 2, 5, 8, 15 और 23 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कमान संभाले ही प्रशासक का फरमान 19 जनवरी को रेवाड़ी नगर परिषद के प्रशासक की कमान संभालने के वाले एसडीएम ने अब प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नया फरमान जारी किया है। जिसमें प्रॉपर्टी बकाया टैक्स जमा करवाने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। इस अवधि में टैक्स जमा नहीं करवाने वालों को नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पीतलनगरी रेवाड़ी के लिए 22 जनवरी होगी खास:किसका टूटेगा सपना, किसकी लगेगी लॉटरी, ड्रा से होगा चौधर की जंग का फैसला
Leave a comment