Congress MP Shaktisinh Gohil Family Case; Nephew Wife Murder Suicide

Actionpunjab
2 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Congress MP Shaktisinh Gohil Family Case; Nephew Wife Murder Suicide | Ahmedabad News

अहमदाबाद13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नेता शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे और सरकारी अधिकारी यशराज सिंह गोहिल ने पत्नी की हत्या करके आत्महत्या कर ली। यशराज की शादी दो महीने पहले ही हुई थी।

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद यशराज ने पहले पत्नी की हत्या की। फिर 108 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया। जब डॉक्टर्स ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया तो यशराज ने भी आत्महत्या कर ली।

वस्त्रपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही हैं। घटना के बाद एनआरआई टावर के गेट बंद कर दिए गए हैं। पुलिस तैनात है। फ्लैट में रहने वालों के अलावा किसी को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं है।

यशराज सिंह गुजरात समुद्री बोर्ड में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें हाल ही में क्लास 2 से क्लास 1 अधिकारी के रूप में प्रमोट किया गया था।

घटना के समय यशराज की मां दूसरे कमरे में मौजूद थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। झगड़े का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

यशराज और राजेश्वरी एनआरआई टॉवर में रहते थे।

यशराज और राजेश्वरी एनआरआई टॉवर में रहते थे।

दावा- रिश्तेदार के घर से लौटे तो बहस और मारपीट हुई थी

पुलिस के मुताबिक यशराज और राजेश्वरी बुधवार को एक रिश्तेदार के घर डिनर पर गए थे। वहां से लौटने के बाद दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ी कि यशराज ने पत्नी से मारपीट की, फिर लाइसेंसी बंदूक से उसके सिर में गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि यशराज ने 108 पर कॉल करके एंबुलेंस भी बुलाई। 108 की टीम मौके पर पहुंची और जांच करने पर पता चला कि राजेश्वरी की मौत हो चुकी है। 108 के कर्मचारियों के घर से निकलते ही यशराज ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *