पाली में दो सड़क हादसे में 2 घायल:स्कूटी से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल, बाइक स्लिप होने से वृद्ध गंभीर घायल

Actionpunjab
1 Min Read




पाली में दो अलग-अलग हादसों में दो जने घायल हो गए। एक गंभीर घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम को पाली के शिवपुरा थाना क्षेत्र में ओम आश्रम के पास स्कूटी से भरा ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर 38 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र हरी सिंह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। वह स्कूटी ट्रक में भरकर गुजरात से ब्यावर की तरफ जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में वृद्ध का सिर फटा, जोधपुर रेफर
पाली जिले के घाणेराव निवासी 57 साल के बाबूलाल पुत्र गुलाबराम गुरुवार देर शाम को देसूरी से अपनी सिलाई की शॉप बंदकर हमेशा की तरह घाणेराव अपने घर आ रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते उनकी बाइक स्लिप हो गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। देसूरी हॉस्पिटल से उन्हें देर रात को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। हालत गंभीर होने के चलते यहां से प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *