![]()
भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चा घर में अकेला खेल रहा था। घर के सभी लोग बरामदे में बैठे थे। कुछ देर बाद जब वह कमरे में गए तो, बच्चा बेड़ पर बेहोश पड़ा हुआ था। जिसे लेकर तुरंत वह अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मोबाइल पर गेम खेल रहा था शिवा बच्चे के रिश्तेदार ने बताया कि घटना देर शाम की है। 10 साल का बच्चा घर के एक कमरे में अकेला खेल रहा था। बच्चे के पिता, मां, बड़ा भाई (11) बड़ी बहन (14) घर के बरामदे में बैठे थे। बच्चा मोबाइल पर गेम खेल रहा था। बाकी परिवार के लोग आपस में बात कर रहे थे। पिता पहुंचे तो, अचेत मिला शिवा कुछ देर बाद बच्चे के पिता करीब 30 मिनट के बाद कमरे में गए तो, बच्चा बेड़ पर अचेत हालत में पड़ा हुआ था। उसके गले में स्वाफी का फंदा लगा हुआ था। बच्चे के पिता ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन, बच्चा नहीं उठा तो, वह उसे लेकर तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। देर ही हुआ शव का अंतिम संस्कार जिसके बाद बच्चे के परिजन शव को लेकर घर चले गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया। परिजनों को भी घटना का पता नहीं लग पाया की बच्चे की मौत कैसे हुई है। घटना के बाद से बच्चे के घर में मातम पसरा हुआ है।
10 साल के बच्चे का कमरे में मिला शव:मोबाइल पर गेम खेल रहा था, पिता कमरे में गए तो, स्वाफी गले में फंसी मिली
Leave a comment