![]()
नूंह जिले के गांव घासेड़ा स्थित राजकीय गर्ल्स स्कूल में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि स्कूल का एक कमरा पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि कमरे की दीवारों में दरारें पड़ गईं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। जनहानि नहीं, लेकिन भारी नुकसान की आशंका राहत की बात यह रही कि घटना के समय स्कूल में छात्राएं मौजूद नहीं थीं, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग से स्कूल के कमरे में रखे फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जांच के बाद सामने आएंगे कारण फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
नूंह में घासेड़ा गर्ल्स स्कूल में भीषण आग,VIDEO:वसंत पंचमी पर बच्चों की छुट्टी थी; क्लासरूम पूरा जला; दीवारों में पड़ी दरारें
Leave a comment