![]()
कोटपूतली के राजकीय एलबीएस पी.जी. कॉलेज में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. उर्मिल महलावत ने समस्त संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सक्रिय, जिम्मेदार और जागरूक मतदाता बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना रहा। छात्राओं को मतदान से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं को मतदाता जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। उन्हें मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और लोकतंत्र में वोट की भूमिका को सरल भाषा में समझाया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी लोकतंत्र की सफलता जागरूक और सक्रिय मतदाताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक योग्य नागरिक का मतदान करना उसका संवैधानिक कर्तव्य है और इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। परिवार और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वयं मतदान के प्रति जागरूक बनें और अपने परिवार व समाज में भी लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका का एहसास कराना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य, मंत्रालयिक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कोटपूतली कॉलेज में मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस:प्राचार्य ने दिलाई युवा मतदाताओं को शपथ, परिवार और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की
Leave a comment