कुरुक्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी करने वाला गिरफ्तार:दिन में रेकी कर रात में चोरी करता, 10 वारदात का हुआ खुलासा, उस्ताद जेल में

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोहित निवासी धंतौड़ी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी रोहित को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। उधर, पुलिस की पूछताछ में आरोपी रोहित ने 8 से 10 जगह पर ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस ने उसके कब्जे से तांबे की तारें, लोहे की पट्टियां, चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले औजार और एक बाइक को बरामद किया है। बिजली निगम को हुआ नुकसान ट्रांसफॉर्मर की चोरी से बिजली निगम और किसानों को नुकसान हो रहा था। रोहित ने 8 जनवरी की रात को अजराना खुर्द गांव में खेत से 16 केवीए ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी किया था। किसान की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच सीआईए-2 को सौंपी गई थी। रोहित को गिरफ्तार किया मामले की जांच करते हुए सीआईए-2 की टीम ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस रोहित का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पूछताछ से साफ होगा रोहित के साथ कौन-कौन शामिल है। प्रदीप से सीखा ट्रांसफॉर्मर खोलना
सीआईए-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि रोहित ने पंचकुला के प्रदीप से ट्रांसफॉर्मर को खोलना सीखा था। दोनों जेल में मिले थे। जेल से आने के बाद दोनों एक साथ काम करने लगे। फिर प्रदीप के पकड़े जाने के बाद रोहित अकेला काम करने लगा। रोहित दिन में रेकी करता और रात में चोरी करता था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *