कपूरथला में नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद:CIA ने कांजली पिकनिक स्पॉट से पकड़ा, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

Actionpunjab
1 Min Read




कपूरथला जिले में सीआईए स्टाफ ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 252 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने इसकी पुष्टि की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखचैन सिंह अपनी टीम के साथ कांजली पिकनिक स्पॉट के पास गश्त पर थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 252 ग्राम हेरोइन मिली। कोर्ट ने भेजा रिमांड पर गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर की पहचान गांव बूट के रहने वाले राजप्रीत सिंह उर्फ स्वराज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पूछताछ के दौरान नशा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *