रोहतक में युवक की चाकू गोदकर हत्या का मामला:शव का आज करवाया जाएगा पोस्टमॉर्टम, 5 संदिग्ध आरोपी किए काबू

Actionpunjab
4 Min Read




रोहतक में पाडा मोहल्ला के अंदर दोपहर के समय बच्चों के झगड़े में बीच बचाव करने वाले युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया, जिसका आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मामले में 5 संदिग्ध आरोपियों को काबू किया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सावन पुत्र सुभाष निवासी पाडा मोहल्ला के रूप में हुई, जो मीट की दुकान चलाता था। मीट की दुकान घर के बाहर ही थी, जहां सुभाष अपनी बुआ व भाई के लड़के के साथ खड़ा था। इस दौरान घर के बाहर कुछ बच्चे झगड़ रहे थे, जिनका सावन ने बीच बचाव करके भगा दिया और घर के अंदर चला गया। दोपहर के समय सावन घर पर बैठा हुआ था, तभी आशु का भांजा घर के बाहर आहर गाली गलौच करने लगा। सावन के पिता सुभाष ने आशु के भांजे को समझाकर वापस भेज दिया। इसी बात की रंजिश को लेकर आशु का भांजा वापस लौट गया और जाकर आशु को सारी बात बताई। आशु अपने दोस्तों के साथ हमला करने पहुंचा
सावन की मां संतरा ने बताया कि दोपहर के समय आशु, शिवम, रविंद्र, सुरेंद्र, बिजेंद्र व अन्य युवक अपने हाथों में छुरी, चाकू व डंडे लेकर आए। आशु व उसके दोस्तों ने आते ही सावन पर हमला कर दिया। सावन अपने आप को बचाने के लिए घर के पास वाले मंदिर के अंदर भाग गया। आरोपियों ने मंदिर के अंदर घुसकर सावन पर चाकू से वॉर किया। गर्दन व पेट पर किए गंभीर वॉर
मां संतरा ने बताया कि आरोपियों ने सावन की गर्दन व पेट पर गंभीर वॉर किए, जिसके कारण सावन लहु लुहान होकर गिर पड़ा। यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वह सावन को खून से लथपथ हालत में ही सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डेड हाउस में रखवा दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी
झगड़े के दौरान सावन व आशु, दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी डंडे व पत्थरबाजी हुई। सावन की तरफ से जहां छतों से शराब की खाली बोतलें व ईंटें मारी गई, वहीं आशु की तरफ से लाठी डंडे के साथ चाकू छुरी भी चलाई गई। दोनों पक्षों के झगड़े को आसपास के लोग दूर खड़े होकर देखते रहे। 100 मीटर की दूरी पर है पुलिस चौकी
पाडा मोहल्ला में जिस जगह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो रहा था, वहां से पाडा मोहल्ला पुलिस चौकी महज 100 मीटर की दूरी पर है। जबकि ओल्ड सब्जी मंडी थाना भी कुछ दूरी पर ही है। बावजूद इसके करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच संघर्ष होता रहा और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 5 संदिग्ध आरोपियों को काबू कर पुलिस कर रही पूछताछ
DSP गुलाब सिंह ने बताया कि आरोपियों को काबू करने के लिए ओल्ड सब्जी मंडी थाना एसएचओ सुशील कुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। सीआईए टीम भी आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में 5 संदिग्ध आरोपियों को काबू किया गया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ चल रही है। वारदात में फरार चल रहे आरोपियों को काबू करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *