![]()
लुधियाना के पॉश इलाके बीआरएस नगर (J-ब्लॉक) में नगर कीर्तन की तैयारियों के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुद्वारा दशमेश सिंह जी के पास सफाई करवाने को लेकर हुए मामूली विवाद में आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने एक युवक पर पिस्तौल तान दी और उसे जमीन पर पटक कर बुरी तरह पीटा। हमले में पीड़ित की टांग टूट गई है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मनमोहन सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित प्रदुमन सिंह निवासी जे-ब्लॉक बीआरएस नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 तारीख को इलाके में नगर कीर्तन निकाला जाना था। इसी के मद्देनजर वह 21 जनवरी की सुबह करीब 3:00 बजे गुरुद्वारा दशमेश सिंह जी के पास सड़क किनारे सफाई व्यवस्था को लेकर मौजूद था। रेहड़ी साइड करने को लगातार कहा जा रह था इसी दौरान आरोपी मनमोहन सिंह अपने साथियों साबा, साबी, मोनू, राजविंदर सिंह, बिंदर और 8-10 अज्ञात व्यक्तियों के साथ वहां पहुंचा। पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी प्रदुमन के अनुसार आरोपियों ने पहले उसे फोन पर धमकाया और फिर मौके पर पहुंचकर मनमोहन सिंह ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। आरोपियों ने उसे जबरन जमीन पर पटक दिया और सलेगरा (डंडा) से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में प्रदुमन की टांग की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए जिसके बाद घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की कार्रवाई: 10 से ज्यादा पर केस दर्ज सराभा नगर पुलिस ने पीड़ित के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरोपी मनमोहन सिंह सहित 6 नामजद और 8-10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध U/S 115(2), 117(1) 126(2) 351(3) 191(3), 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
लुधियाना में नगर कीर्तन की सफाई को लेकर विवाद:युवक पर पिस्तौल तानकर बेरहमी से पीटा टांग टूटी मामला दर्ज
Leave a comment