Padma Awards Winners List 2026; Droupadi Murmu

Actionpunjab
6 Min Read


नई दिल्ली30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2026 के पद्म अवॉर्ड्स का ऐलान आज होना है। PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस साल 45 लोगों को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। इनमें मध्य प्रदेश के भगवान दास रायकवार, राजस्थान के गफरुद्दीन मेवाती जम्मू-कश्मीर के ब्रिज लाल भट को गुमनाम नायकों की कैटेगरी में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

इनके अलावा उत्तर प्रदेश के चिरंजी लाल यादव, गुजरात के धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या, छत्तीसगढ़ की बुधरी ताती, ओडिशा के चरण हेम्ब्रम, कर्नाटक के अंके गौड़ा, महाराष्ट्र की अरमिडा फर्नांडिस को भी गुमनाम नायकों की कैटेगरी में पद्मश्री से सम्मानित होंगे।

गफरुद्दीन मेवाती ‘पांडुन का कड़ा’ के एकलौते गायक

गफरुद्दीन को 2024 में संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप सम्मान मिल चुका है।

गफरुद्दीन को 2024 में संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप सम्मान मिल चुका है।

राजस्थान के डीग जिले के रहने वाले गफरुद्दीन मेवाती जोगी भपंग वादक और ‘पांडुन का कड़ा’ गायक हैं। वे पांडुन का कड़ा के एकलौते लोक गायक हैं। गफरुद्दीन को 2024 में संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप सम्मान मिल चुका है। उन्होंने देश-विदेश में कई जगह भपंग वादन और पांडुन का कड़ा की प्रस्तुतियां दी है। उन्हें पांडुन का कड़ा के 2500 से ज्यादा दोहे याद हैं।

घर बेचकर लाइब्रेरी बनाने वाले अंके को सम्मान

गौड़ा ने 20 साल की उम्र में बस कंडक्टर की नौकरी करते हुए उन्होंने किताबें जुटानी शुरू कीं थी।

गौड़ा ने 20 साल की उम्र में बस कंडक्टर की नौकरी करते हुए उन्होंने किताबें जुटानी शुरू कीं थी।

अंके गौड़ा कर्नाटक के मैसूर के पास हरालाहल्ली गांव के रहने वाले हैं। 20 साल की उम्र में बस कंडक्टर की नौकरी करते हुए उन्होंने किताबें जुटानी शुरू कीं। अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा उन्होंने किताबों पर खर्च किया, यहां तक कि घर भी बेच दिया। आज उनकी ‘पुस्तक माने’ लाइब्रेरी में 20 लाख से ज्यादा दुर्लभ किताबें हैं। गौड़ा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री 2026 से सम्मानित किया जाएगा।

पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह रोजाना सड़क साफ करते हैं

पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह सिद्धू 1964 बैच के IPS अधिकारी थे, जो 1996 में रिटायर हुए।

पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह सिद्धू 1964 बैच के IPS अधिकारी थे, जो 1996 में रिटायर हुए।

88 साल के पंजाब के पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह सिद्धू 1964 बैच के IPS अधिकारी थे, जो 1996 में रिटायर हुए। वे चंडीगढ़ के सेक्टर 49 (IAS-IPS ऑफिसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी) में रहते हैं। वे पिछले 10 से ज्यादा सालों से सैनिटेशन कार्ट उधार लेकर हर दिन सुबह 6 बजे सड़कों की सफाई करते हैं।

बुधरी ताती वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम चलाती हैं

सामाजिक कार्यकर्ता बुधरी ताती ने 15 साल की उम्र से ही इन्होंने समाज सेवा का काम शुरू कर दिया था।

सामाजिक कार्यकर्ता बुधरी ताती ने 15 साल की उम्र से ही इन्होंने समाज सेवा का काम शुरू कर दिया था।

सामाजिक कार्यकर्ता बुधरी ताती छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के हिरानार गांव की रहने वाली हैं। 15 साल की उम्र से ही इन्होंने समाज सेवा का काम शुरू कर दिया था। बस्तर में महिलाओं को जागरूक करने से लेकर शिक्षित करने का काम किया। साथ ही वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम चलाती हैं।

ताती ने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया है। इसके कारण शादी नहीं की। ताती ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने लिए बस्तर संभाग के अलग-अलग करीब 545 गांवों की पद यात्रा भी की हैं। समाज सेवा के लिए काम करने पर इन्हें डॉक्टर की भी उपाधि मिली है। अब तक 22 पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं। इनमें 3 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड हैं।

3 श्रेणियों में दिया जाता है पद्म पुरस्कार

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, साइंस, इंजीनियरिंग, बिजनेस, इंडस्ट्री, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं।

साल 2025: शारदा सिन्हा समेत 7 को पद्म विभूषण; पंकज उधास, सुशील मोदी समेत 19 को पद्म भूषण

पिछले साल शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया था। वहीं पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया था। इनके अलावा, राजस्थान की लोक गायिका बतूल बेगम, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला समेत 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

……………………….

यह खबर भी पढ़ें…

गणतंत्र दिवस 2026: 982 पुलिस कर्मियों को सेवा मेडल, इनमें 125 वीरता पुरस्कार शामिल; जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 45 मेडल

केंद्र सरकार ने 25 जनवरी की दोपहर गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सेवा मेडल की घोषणा की। इस बार 982 पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़ें कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों में 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल्स) भी हैं। सबसे ज्यादा 45 वीरता पदक जम्मू और कश्मीर ऑपरेशन थिएटर में तैनात कर्मियों को दिए गए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *