चूरू में वीरांगनाओं और शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मा​न:58 प्रतिभाओं को भी किया सम्मानित, पुलिस लाइन में मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

Actionpunjab
2 Min Read




चूरू जिले में सोमवार सुबह गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन मैदान में हुआ, जहां जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने ध्वजारोहण किया। परेड कमांडर आरआई इंस्पेक्टर मुकुट बिहारी के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, होम गार्ड्स, स्काउट और एनसीसी टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। कलेक्टर ने परेड की सलामी ली। अतिरिक्त जिला कलेक्टर अर्पिता सोनी ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। लिटिल फ्लॉवर स्कूल की टीम ने शानदार बैंड वादन प्रस्तुत किया। समारोह में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण और डीआईजी जय यादव ने शहीद वीरांगनाओं और उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 58 लोगों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। लोहिया कॉलेज, आदर्श विद्या मंदिर, मधुर स्पेशल शिक्षण संस्थान, जैन श्वेतांबर तेरापंथी स्कूल और सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राजस्थानी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। आदर्श विद्या मंदिर के छोटे बच्चों ने योगाभ्यास कर उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, डॉ. वासुदेव चावला, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मनीष कुमार, एएसपी सुनील कुमार, डीएसपी सुनील झाझड़िया, कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया, सुशील लाटा, दीनदयाल सैनी, श्रीराम पीपलवा सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह का संचालन शिवकुमार शर्मा ने किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *