शाहजहांपुर में हाईवे पर युवक को पीटने का VIDEO:दोस्त के तिलक से लौट रहा था, आंख पर तमंचे की बट से किया हमला

Actionpunjab
2 Min Read




शाहजहांपुर में मारपीट का एक मामला सामने आया है। यहां हाईवे पर कुछ लोगों ने एक युवक को रोककर मारपीट की और उसकी आंख पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों में एक जिम ट्रेनर भी शामिल है। सोमवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित अनुज मिश्रा नई बस्ती, थाना आरसी मिशन क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 24 जनवरी की रात बरेली मोड़ पर अपने दोस्त के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। तिलक समारोह से लौटते समय एक ढाबे के पास खोखे पर शराब पी रहे ऋषभ सक्सेना (निवासी अजीजगंज), जिम ट्रेनर राहुल अवस्थी (निवासी छोटा चौक) और अभिनव तिवारी (निवासी आवास विकास) ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अनुज को घेर लिया। उन्होंने अनुज के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अनुज ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी आंख पर तमंचे की बट मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा, तो आरोपियों ने उसका पीछा किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने अनुज मिश्रा की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। घायल अनुज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *