झांसी में लोकतंत्र का जश्न, PHOTO'S:पीएम मोदी का हाथ थामे ट्रंप, पुतिन और शी-जिनपिंग ने की परेड

Actionpunjab
1 Min Read




झांसी में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकतंत्र का उत्सव पूरे शहर में देखने को मिला। सुबह से ही लोग घरों से बाहर निकल पड़े। बच्चों की मुस्कान से लेकर युवाओं के जोश तक, हर चेहरा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ऐतिहासिक झांसी किले से लेकर शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों तक—हर जगह तिरंगा लहराता दिखा। कार्यक्रमों के दौरान एक खास प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी, जहां बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल, ईरान के राष्ट्रपति और इस्राइल के राष्ट्रपति के मुखौटे पहनकर हाथों में हाथ डाले परेड करते हुए शांति और वैश्विक एकता का संदेश दिया। इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुखौटा भी इस प्रस्तुति में शामिल रहा। इस खास दिन की झलकियां इन 10 तस्वीरों में देखिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *