कपूरथला में निवेश के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी:यूरो कॉइन कंपनी में नाम पर लिए रुपए, जालंधर की दंपती समेत तीन पर FIR

Actionpunjab
2 Min Read




कपूरथला में यूरो कॉइन कंपनी में निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर जालंधर के तीन निवासियों के खिलाफ सिटी थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कपूरथला के मोहल्ला गोपाल नगर निवासी मोहित शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनसे यूरो कॉइन कंपनी में निवेश के बहाने एक करोड़ रुपए लिए थे। आरोपियों ने नहीं लौटाए रुपए शिकायत में जालंधर निवासी देवराज सिंह ग्रोवर, उनकी पत्नी पारुल कपूर ग्रोवर निवासी न्यू कलगीधर एवेन्यू, 66 फीट रोड, मीठापुर और रविश कालिया निवासी 951-ए एन्क्लेव को नामजद किया गया है। मोहित शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने न तो निवेश पर कोई लाभ दिया और न ही उनकी मूल रकम लौटाई है। पीड़ित की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *