Father Arrested for Smuggling After Son Nabbed in Sikar

Actionpunjab
2 Min Read


उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार किया है।

सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी और सप्लाई गिरोह से जुड़े आरोपी फिरोज लीलगर(44) निवासी कुबा मस्जिद वार्ड नंबर 2 को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीकर में स्मैक सप्लाई करने का काम करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

.

उद्योग नगर पुलिस थाने के SI भंवरलाल के अनुसार पिछले दिनों सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने फतेहपुर रोड पर पार्सल की आड़ में 50.92 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी साहिल और उसके मौसा आमीन को पकड़ा था। जिनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच SI भंवरलाल को दी गई। जब भंवरलाल ने आरोपियों से पूछताछ की तो सामने आया कि साहिल का पिता फिरोज और परिवार के कई अन्य सदस्य भी स्मैक तस्करी और सप्लाई गिरोह से जुड़े हैं।

ऐसे में SI भंवरलाल और उद्योग नगर पुलिस की टीम ने आरोपी फिरोज(44) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिरोज ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा साहिल और साढू आमीन जयपुर से पार्सल के जरिए या अन्य किसी तरीके से स्मैक की तस्करी करते फिर फिरोज शहर के अलग-अलग एरिया में स्मैक सप्लाई कर देता था। अब पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है।

मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें :

सीकर में स्मैक की तस्करी करते मौसा-भांजा गिरफ्तार:जयपुर से घड़ी का पार्सल बताकर लोक परिवहन बस में मंगवाई, सरगना की तलाश में पुलिस

सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने सीकर जिले की अब तक की स्मैक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 50.92 ग्राम स्मैक भी बरामद की है। दोनों रिश्ते में मौसा-भांजा है।(पूरी खबर पढ़ें)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *