बूंदी में चाकू से गोदकर युवक का मर्डर:ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, हाईवे किया जाम, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार

Actionpunjab
4 Min Read




बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के बड़ा नयागांव में सोमवार देर रात पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
युवक को गंभीर हालत में कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर हत्या के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने कोटा-बूंदी नेशनल हाईवे 52 जाम कर दिया है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे से सतूर गांव में प्रदर्शन किया जा रहा है। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। इन 3 फोटोज के जरिए समझिए पूरा मामला अब पढ़िए क्या है पूरा मामला 1. लेनदेन को लेकर किया हमला
दरअसल मांगली खुर्द गांव निवासी मुकेश सैनी (32) ने आरोपियों को ब्याज पर पैसे दे रखे थे, आरोपियों ने उसे पैसे देने के लिए सोमवार शाम को समीपवर्ती गांव बड़ा नयागांव बुलाया था। इसी दौरान लेनदेन को लेकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के ताबड़तोड़ हमले में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रात 9 बजे के करीब मुकेश ने दम तोड़ दिया। 2. हत्या की सूचना के बाद पूरे गांव में फैला आक्रोश
इधर मुकेश के मर्डर की सूचना मिलने के बाद गांव में ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण मंगलवार की सुबह समीपवर्ती गांव सतूर पहुंचे, जहां से निकल रहे कोटा-बूंदी हाईवे को सुबह करीब 8 बजे से जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बड़ा नयागांव और मांगली खुर्द गांव में करीब 2 किलोमीटर की दूरी है। सतूर गांव भी पास में ही है। तीनों गांव 5 किलोमीटर के एरिया में है। 3. तीन थानों की पुलिस पहुंची मौके पर
इधर हाईवे जाम और पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलते ही हिंडोली, दबलाना और बूंदी कोतवाली थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश की कोशिश भी की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
एएसपी उमा शर्मा भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की है, हालांकि बड़ा नयागांव के अशोक नगर बाजार को बंद करने का आह्वान किया गया है और करीब 500-600 ग्रामीण आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। 4. आरोपियों की तलाश में की जा रही छापेमारी
हिंडोली थाना प्रभारी मुकेश यादव अपनी टीम के साथ जांच में जुट गए हैं। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और एफएसएल (FSL) जांच टीम भी मौके पर पहुंच गई है, जो तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर रही है। 5. पचास लाख का मुआवजा, नौकरी की मांग
मांगली खुर्द गांव के समीपवर्ती गांव सतूर के सरपंच मुकेश कोटवाल ने बताया कि पीड़ित मुकेश सैनी की चार-पांच लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साएं लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया है। आरोपियों की जल्द से जल्दी गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे है।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पीड़ित के परिवार को 50 लाख रूपए का मुआवजा और एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। सतूर सरपंच ने बताया कि पुलिस ने जानकारी दी है कि वारदात में 4-5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *