बनास नदी की

Actionpunjab
4 Min Read


टक्कर के बाद बनास नदी में झूला कंटेनर आगे का हिस्सा।

टोंक सदर थाना क्षेत्र में जयपुर कोटा नेशनल हाईवे 52 पर बनास नदी पर बने पुल पर ब्रेक डाउन होकर खड़े कंटेनर को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

.

इससे कंटेनर का आगे का हिस्सा रेलिंग को तोड़ता हुआ बनास नदी में झूल गया, हालांकि इसका ड्राइवर हादसे से चंद सेकेंड पहले ही उसके नीचे से तकनीकी खराबी सही करके निकला ही था।

हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाला ट्रेलर का ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग के बीच फंस गया। उसे करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। उसके हाथ पैर फ्रैक्चर हो गए।

3 घंटे तक ट्रैफिक वन-वे

वहीं इस हादसे को करीब पंद्रह बीस फीट दूरी ओर बने दूसरे पुल से देख रहा युवक का संतुलन बिगड़ने से बनास नदी में गिर पड़ा। इससे वह भी गंभीर घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस सड़क हादसे के बाद नेशनल हाईवे 52 पर लंबा जाम लग गया । जिसे पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर जम खुलवाया।

करीब तीन घंटा तक बनास नदी पर बने पुल पर ट्रैफिक वनवे रखा है। रात दस बजे बाद दोनों पुलों से निकासी सुचारू करवाई।

कंटेनर हवा में लटका तो उसे क्रेन से खींचकर सड़क पर लाया गया।

कंटेनर हवा में लटका तो उसे क्रेन से खींचकर सड़क पर लाया गया।

केबिन का हिस्सा हवा में झूलता रहा

सदर थाना प्रभारी जयमल सिंह ने बताया कि आज देर शाम करीब 7 बजे टोंक से जयपुर की ओर से रहे एक कंटेनर में तकनीकी खराबी आने से उसके ड्राइवर ने उसे बनास नदी की पुलिया पर ही रोक दिया। उसके नीचे जाकर उसे ठीक करने में जुट गया। वह कुछ समय बाद कंटेनर के नीचे से बाहर निकला ही था कि पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी । इससे कंटेनर पीछे से रखे जोरदार धक्के से आगे बनास नदी की पुल पर बने रेलिंग को तोड़ते हुए उसकी केबिन का हिस्सा बनास नदी में झूल गया। हालांकि उस समय कंटेनर में कोई नहीं था।

हादसे के बाद मौके पर खड़ा कंटेनर व पुलिस, ग्रामीण।

हादसे के बाद मौके पर खड़ा कंटेनर व पुलिस, ग्रामीण।

स्टेयरिंग काट कर ड्राइवर को बाहर निकाला

हादसे में पीछे टक्कर मारने वाला ट्रेलर का ड्राइवर भीलवाड़ा जिले के कोठडी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा निवासी महावीर गुर्जर (35) स्टीयरिंग और शीट के बीच बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने कटर मशीन की मदद से स्टीयरिंग समेत अन्य पुर्जों को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाल कर सआदत अस्पताल में भर्ती करवाया।

कंटेनर के पीछे से टक्कर मारने वाला ट्रेलर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें क्रेन मंगवाकर करीब तीन घंटे में घटना स्थल से अलग करके थाने लाया गया।

कंटेनर के पीछे से टक्कर मारने वाला ट्रेलर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें क्रेन मंगवाकर करीब तीन घंटे में घटना स्थल से अलग करके थाने लाया गया।

हादसा देखने पहुंचा युवक नदी में गिरा

वही इस बीच झिलाय क्षेत्र के बस्सी निवासी हनुमान गुर्जर (25) हादसे के पुल के बराबर में करीब बीस फीट दूर दूसरी पुल से इस हादसे को देख रहा था। इसी दौरान वह संतुलन बिगड़ने से करीब पचास फीट नीचे बनास नदी में जा गिरा। उससे वह भी गंभीर घायल हो गया। उसे भी पुलिस ने कुछ देर में बनास नदी से निकाल कर सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *