![]()
मोहाली जिले के जीरकपुर में अपराध की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक मोबाइल स्नैचिंग और दूसरी घर में चोरी की वारदात शामिल है। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि पहली घटना लोहगढ़ क्षेत्र के सिगमा सिटी चौक के पास हुई।जहां संगीता नामक महिला पैदल जा रही थी, तभी बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और उसका मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। घर में घुसकर वारदात वहीं दूसरी घटना लोहगढ़ की बादल कॉलोनी में हुई। मकान मालिक संजीव चौहान ने बताया कि वह परिवार सहित बाहर गए हुए थे। 24 जनवरी की आधी रात के करीब अज्ञात चोर घर में घुसे। चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर लगभग 60 हजार रुपए नकद और 10 लाख रुपए मूल्य के आभूषण चुरा लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
मोहाली में महिला से मोबाइल छीनकर चोर फरार:बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख के आभूषण और नकदी लेकर फरार
Leave a comment