24 घंटे बाद भी शव का नहीं हुआ पोस्टमार्टम:परिजनों के साथ माली समाज मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठा, तत्कालीन CI को सस्पेंड करने, 50 लाख की आर्थिक मदद की मांग

Actionpunjab
3 Min Read




बूंदी जिले के हिंडौली थाना क्षेत्र में युवक मुकेश सैनी की हत्या के 24 घंटे बाद भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। इधर घटना के विरोध माली समाज भी आंदोलन पर उतर गया है। माली समाज के लोग परिजनों के साथ कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे है। और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। प्रदर्शनकारी हिंडोली के तत्कालीन CI सुखदेव को सस्पेंड करने, मृतक परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद व एक सदस्य को नौकरी की मांग पर अड़े हुए है। एडिशनल एसपी बूंदी उमा शर्मा ने बताया की अभी शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है परिजन मोर्चरी के बाहर बैठे हैं कोटा पहुंचकर उनसे समझाइश करेंगे। मृतक मुकेश के पिता चेलाराम का कहना है कि आरोपी उसके बेटे के दोस्त थे। उनके बीच लेन देन था। 5 महीने पहले बेटे से उनका साथ छोड़ने को कहा था। मेरे कहने पर बेटे ने उनके साथ रहना बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने 5 महीने पहले मेरे साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत हिंडोली थाने में की थी। लेकिन तत्कालीन CI सुखदेव ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। और उन्होंने मेरे बेटे की चाकू मार कर हत्या कर दी। जबतक तत्कालीन की को सस्पेंड नहीं किया जाएगा। तब तक शव को नहीं उठाएंगे। संभागीय अध्यक्ष माली सैनी समाज सुनील गहलोत ने कहा की 5 महीने पहले मुकेश ने आरोपियों से 40 हजार लिए थे। उनमें से 10 हजार चुका दिए थे। आरोपियों ने आपसी रंजिश में 5 महीने पहले मुकेश के पिता चेलाराम से मारपीट की थी। चेलाराम ने इसकी तीन चार बार शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसका नतीजा आज आपके सामने है। चेलाराम के बेटे को बेरहमी से मारा गया। हमारी मांग है की तत्कालीन CI को सस्पेंड किया जाए। मृतक के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद व पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। मांगे पूरी नहीं होने तक शव को नहीं उठाएंगे, आंदोलन जारी रहेगा। ये खबर भी पढ़े- उधार नहीं चुकाया तो चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौत:गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे जाम किया, प्रदर्शन और नारेबाजी भी बूंदी में उधार नहीं चुकाने पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मर्डर जिले के हिंडौली थाना क्षेत्र के बड़ा नयागांव में सोमवार रात को किया गया। इधर हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह कोटा-बूंदी नेशनल हाईवे 52 जाम कर दिया। हालांकि, 15 मिनट बाद ही पुलिस- प्रशासन की समझाइश के बाद वे हाईवे से हट गए। परिजनों ने मांगें नहीं मानने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। खबर पढ़े

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *