नूंह में प्रेम प्रसंग से आहत युवक ने किया सुसाइड:पहले चचेरे भाई को भेजा ऑडियो मैसेज; फिर पंखे से लगाया फंदा

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के नूंह शहर के जटिया मोहल्ला में एक 20 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग से आहत होकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना वार्ड नंबर आठ में सामने आई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू कर दी है। मैसेज सुनकर कमरे पर पहुंचा भाई जानकारी के अनुसार मृतक युवक ने आत्महत्या करने से पहले रात करीब 11 बजे अपने चचेरे भाई को एक ऑडियो संदेश भेजा था। सुबह जब चचेरे भाई ने यह संदेश सुना, तो वह तुरंत युवक के कमरे पर पहुंचा, जहां उसने युवक को मृत पाया। ऑडियो रिकॉर्डिंग में युवक ने अपनी प्रेमिका का नाम लेते हुए कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता था, लेकिन उसे कभी उसकी कदर नहीं मिली। माता-पिता का पहले हो चुका निधन उसने बताया कि उनका साथ यहीं तक था और अंत में उसने माफी मांगी। मृतक की पहचान वार्ड नंबर आठ, जटिया मोहल्ला नूंह के सचिन पुत्र प्रीतम के रूप में हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सचिन घर में अकेला रहता था, क्योंकि उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना नूंह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल नूंह की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सिटी थाना नूंह के एसएचओ ने बताया कि यह मामला फिलहाल जांचाधीन है। पुलिस परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *