![]()
अल्मोड़ा में बीच सड़क स्थानीय युवक को थप्पड़ जड़ने के मामले में कोतवाली में तहरीर सौंपी गई है। इस मामले में नैनीताल के कैंची धाम में घूमने आई हरियाणा की बॉक्सर स्वीटी बूरा का नाम आया था। मामला मंगलवार का है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि 2025 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित स्वीटी बूरा ने अपनी कार से सड़क पर शराब की बोतलें और कूड़ा फेंका, जिसका विरोध किया गया। इस बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस पूरी घटना के तीन वीडियो सामने आए। बुधवार को टैक्सी यूनियन कर्मी हिमांशु पांडेय ने इस मामले में कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बजरंग दल अल्मोड़ा के सह संयोजक वैभव जोशी, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी, संजय भट्ट, अर्जुन फर्त्याल मौजूद रहे। अब हंगामे की तस्वीरें देखिए… 3 पॉइंट में पढ़िए पूरा मामला… इस घटना से जुड़े 3 वीडियो सामने आए… पहला वीडियो: थप्पड़ जड़ने के बाद बीच-बचाव
36 सेकेंड के पहले वीडियो में स्वीटी बूरा और उनकी बहन सीवी बूरा दिखाई दे रही हैं। इसमें स्वीटी एक व्यक्ति से बहस करती नजर आ रही हैं। व्यक्ति सीवी को कुछ कहता है, तभी वह उसका हाथ झटक देती हैं। इसके बाद स्वीटी व्यक्ति का हाथ पकड़कर उसे पीछे धकेलती दिखाई दे रही हैं। आगे स्वीटी व्यक्ति को उंगली दिखाकर चेतावनी देती हैं। इसके बाद दोनों बीच कुछ सेकेंड तक बहस होती है। तभी स्वीटी अचानक व्यक्ति को एक थप्पड़ जड़ देती हैं। इसके बाद गाड़ी में सवार एक युवक और पास में खड़ा एक पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने लगता है। दूसरा वीडियो: स्वीटी ने मोबाइल झटका
16 सेकेंड के दूसरे वीडियो में एक युवक इस घटना की वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है। स्वीटी उसका मोबाइल छीनने लगती हैं। वीडियो में पीछे से आवाज आ रही है, क्यों बदतमीजी कर रहा है। आप कूड़ा उठाओ, आराम से बोल, आराम से बोल। तभी एक युवक बोल रहा है- लेडीज है तो कुछ नहीं बोल रहा इसको, देख लो इसे। तीसरा वीडियो: कूड़ा फैलाते हैं, फिर दादागिरी दिखाते हैं
2 मिनट 36 सेकेंड के तीसरे वीडियो में स्वीटी कुछ युवकों के साथ बहस करती दिख रही हैं। पीछे से आवाज आ रही है कि आप गलत कर रहे हैं। दिक्कत मत लो, सब रिकॉर्ड हो रहा है। आप चाहे पुलिस से हो, किसी चीज से हो। बहस करने वाला युवक कहता है कि यहां पर कूड़ा फैलाते हैं, फिर दादागिरी दिखाते हैं। इसी बीच पीछे से एक युवक गाली देने लगता है, आवाज आती है…मारो ***को। इसके बाद स्वीटी भी अपना फोन निकालकर वीडियो बनाने लगती हैं। इसके बाद स्वीटी के साथ आया एक युवक उन्हें गाड़ी के अंदर ले जाता है। पीछे से युवक कहते हैं कि हरियाणा में हम भी रहे हैं, अब सारा हिसाब हरियाणा में ही होगा। स्वीटी ने कहा, टैक्सी यूनियन कर्मियों ने हमसे छेड़छाड़ की इस पूरी घटना के बाद दैनिक भास्कर एप ने जब स्वीटी बूरा से बात की तो उन्होंने कहा- हम नीम करोली बाबा के दर्शन करने गए थे। हमारे पास कोई शराब नहीं थी। हमने संतरे के छिलके फेंके थे। मैं इंटरनेशनल खिलाड़ी हूं और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करती हूं। टैक्सी यूनियन के कर्मचारियों ने हमसे छेड़छाड़ की। जब हमने कहा कि हम पुलिस में शिकायत करेंगे तो उन्होंने झूठे आरोप लगाए। —————– ये खबर भी पढ़ें :- अल्मोड़ा पहुंचीं उर्वशी रौतेला, जागेश्वर धाम में टेका माथा:पुजारी से कलाई पर बंधवाया रक्षा धागा, सिगौड़ी-बाल मिठाई के डब्बे खरीदे बॉलीवुड एक्ट्रेस और उत्तराखंड में जन्मीं उर्वशी रौतेला अल्मोड़ा में स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक्ट्रेस मंदिर परिसर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मंदिर समूह की परिक्रमा की और पूजा-अर्चना में भाग लिया। पंडित हरीश भट्ट ने पूजा के बाद उन्हें रक्षा धागा भी बांधा। (पढ़ें पूरी खबर)
अल्मोड़ा में दादागिरि दिखाने वाली लड़की के खिलाफ तहरीर:हरियाणवी बॉक्सर स्वीटी पर आरोप, शराब के बोतल फेंकने से टोका तो थप्पड़ मारा
Leave a comment