![]()
पटियाला में शिवसेना बाल ठाकरे के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला ने गो-माता टैक्स (काउ सेस) को लेकर पंजाब सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल से ही 16 वस्तुओं पर गो-माता टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन इसका हिसाब नहीं दिया जा रहा। सिंगला के अनुसार, यह टैक्स बियर की बोतल, बिजली के बिल, पेट्रोल-डीजल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों, नक्शा पास, मैरिज पैलेस/होटल/फंक्शन और सीमेंट की बोरी आदि 16 वस्तुओं पर लगाया गया है। पंजाब की जनता से पिछले 7-8 वर्षों से गो-माता के नाम पर यह टैक्स वसूला जा रहा है। गोभक्त ही उठा रहे सरकारी जमीन पर बनी गोशालाओं का का खर्च उन्होंने सवाल किया कि यह पैसा कहां जा रहा है, क्योंकि हर साल बजट में गो-माता के रखरखाव के लिए कोई राशि आवंटित नहीं की जाती। सिंगला ने बताया कि पंजाब में सरकार द्वारा चलाई जा रही 20 गोशालाएं भी सरकारी जमीन पर बनी हैं, लेकिन उनका खर्च सरकार की बजाय पंजाब के गो-भक्त ही उठा रहे हैं। आगामी 2026 के बजट को देखते हुए, शिवसेना ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की है कि गो-माता टैक्स से एकत्रित धन को गो-माता के रखरखाव के लिए बजट में शामिल किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से पंजाब की जनता और गो-भक्तों को इस टैक्स के एक-एक पैसे का हिसाब देने की अपील की। आंदोलन करने की दी चेतावनी सिंगला ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी गो-माता टैक्स के लिए कोई बजट नहीं बनाया गया, तो शिवसेना बाल ठाकरे-शिंदे ग्रुप पंजाब के गो-भक्तों के साथ मिलकर पंजाब सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि इससे उत्पन्न होने वाले माहौल की पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बेसहारा गो-माता की समस्या पंजाब की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है, जिससे आम लोगों और गो-माता दोनों को नुकसान हो रहा है।
शिवसेना प्रधान ने सरकार से मांगा गो-माता टैक्स का हिसाब:पटियाला में हरीश सिंगला बोले- 16 वस्तुओं पर लिया जा रहा काउ-सेस, कहां हो रहा खर्च
Leave a comment