![]()
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके राइटर-एंकर पति हर्ष लिम्बाचिया हाल ही में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। कपल ने बुधवार को अपने दूसरे बेटे के लिए नामकरण सेरेमनी का आयोजन किया। इस खास मौके की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने लाडले का नाम भी रिवील किया। भारती और हर्ष ने इंस्टाग्राम पर नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें करते हुए कैप्शन में यशवीर लिखा। नाम के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी लगाया है। हालांकि कपल ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया। सेरेमनी के लिए हर्ष अपने दोनों बेटों लक्ष्य और यशवीर के साथ लैवेंडर और वाइट कुर्ता-पजामा में ट्विनिंग करते नजर आए। वहीं भारती रेड ट्रेडिशनल पंजाबी सलवार सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। एक तस्वीर में बड़े बेटे लक्ष्य अपने छोटे भाई यशवीर को गोद में लिए पोज दे रहे हैं। अब इन तस्वीरों पर फैंस और इंडस्ट्री सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रुबीना दिलैक ने कमेंट किया- “अति सुंदर।” वहीं, मलाइका अरोड़ा, सुनील शेट्टी, ईशा सिंह समेत कई सेलेब्स ने हार्ट इमोजी शेयर किए। एक फैन ने लिखा, “यशवीर… टचवुड, किसी की नजर न लगे,” तो वहीं दूसरे ने लिखा- “लक्ष्य और यशवीर, कितने प्यारे नाम हैं।” बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की मुलाकात एक कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी, जहां भारती परफॉर्मर थीं और हर्ष राइटर। दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता साल 2017 में शादी तक पहुंचा। कपल ने 2022 में अपने पहले बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था, जबकि 2025 में उनके घर दूसरे बेटे यशवीर का जन्म हुआ। वर्कफ्रंट की बात करें तो दूसरी डिलीवरी के महज तीन हफ्ते बाद ही भारती काम पर लौट आई थीं। वह इन दिनों रियलिटी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ को होस्ट कर रही हैं।
भारती सिंह ने दूसरे बेटे का नामकरण किया:इंस्टाग्राम पर सेरेमनी की फोटो शेयर कर फैंस को दी जानकारी, बेटों संग ट्विनिंग करते दिखे हर्ष
Leave a comment