कुरुक्षेत्र में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक:राज्यमंत्री राजेश नागर करेंगे समस्याओं का समाधान, एजेंडे में रखी जाएंगी 16 शिकायतें

Actionpunjab
1 Min Read




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक आज गुरुवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर करेंगे। इस बैठक के एजेंडे में कुल 16 शिकायतें रखी जाएगी। इनका समाधान मौके पर होने की उम्मीद है। DC विश्राम कुमार मीणा ने सभी विभाग के अधिकारियों को बैठक में समय रहते और एजेंडे की पूरी तैयारी के साथ पहुंचने के ऑर्डर दिए हैं। एजेंडे में छोटा बाजार के भीम सैन चावला, विष्णु काॅलोनी के सोम प्रकाश व गगनदीप और शाहाबाद से गांव खेड़ा निवासी सचिन कुमार व सुल्तान सिंह की शिकायत शामिल है। 11 और शिकायत शामिल इसके अलावा बैठक में ठसका अली से सपना देवी, दर्रा खेड़ा परशुराम कॉलोनी से मंजू लता, एडवोकेट अमरजीत सिंह विर्क, गांव भूखडी निवासी सतपाल सिंह, सेक्टर-4 निवासी उर्मिला सोढी, गांव झिंवरहेड़ी निवासी गुरप्रीत कौर, आकाश नगर निवासी नवीन कुमार अपनी शिकायत सुनाऐंगे। बैठक में पिहोवा निवासी सचिन गोयल, गांव मेघा माजरा निवासी राम कुमार, गांव बलाही निवासी गुरविन्द्र सिंह, गांव नलवी निवासी देवी दयाल, सेक्टर-29 निवासी हिमांशु और लाडवा वार्ड-14 की कैलाशो देवी भी अपनी शिकायतें रखेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *