जॉब के लिए जिस्म की मांग, कनाडा में पंजाबी गिरफ्तार:फर्जी कंपनी में आसान नौकरी की एड, सिर्फ लड़कियों की डिमांड; टैक्सी में सुनसान जगह ले जाता

Actionpunjab
3 Min Read




कनाडा में पुलिस ने एक पंजाबी व्यक्ति को नौकरी के बहाने लड़कियों को यौन शोषण के केस में अरेस्ट किया है। वह फर्जी कंपनी मालिक या रिक्रूटर (भर्ती करने वाला) बनता था। फिर कनाडा के लोकप्रिय क्लासिफाइड पोर्टल Kijiji जैसे प्लेटफॉर्म पर इजी जॉब के विज्ञापन देता। जिसमें सिर्फ लड़कियों की डिमांड की जाती। जब लड़कियों उससे कॉन्टैक्ट कर मिलने आती तो उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर जबरदस्ती करता था। आरोपी तेजिंदर धालीवाल (47) की इन करतूतों का खुलासा तब हुआ, जब 2 लड़कियां पुलिस तक पहुंच गईं। जिसमें एक लड़की ने यहां तक कहा कि तेजिंदर ने जॉब के बदले उससे शारीरिक संबंध बनाने को कहा। उसने कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया। यही वजह है कि जब पुलिस ने उसे 26 जनवरी को अरेस्ट किया तो उसकी फोटो भी जारी कर दी कि अगर कोई और लड़की उसके झांसे में आई है तो इसके बारे में पुलिस को सूचना दें। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसके लड़कियों को फंसाने के लिए की जाने वाली चालाकी की पूरी कहानी सामने आ गई। आरोपी कैसे लड़कियों को फंसाता, कैसे मिलने बुलाता, सुनसान जगह पर ले जाकर क्या करता, पढ़ें पूरी रिपोर्ट… तेजिंदर ने लड़कियों को कैसे फंसाया, 3 पॉइंट में जानें.. 2 लड़कियों की आपबीती से हुआ खुलासा गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद जमानत मिल गई
ब्रैम्पटन पुलिस ने बताया कि लंबी जांच और सुराग जुटाने के बाद 26 जनवरी 2026 को पुलिस ने तेजिंदर धालीवाल को ब्रैम्पटन से गिरफ्तार कर लिया। उस पर यौन शोषण और नौकरी के बदले यौन सेवा की मांग जैसी धाराएं लगाई गईं। कनाडा में यौन शोषण का कानून कमजोर होने के चलते तेजिंदर को 27 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई के तुरंत बाद जमानत मिल गई। कैनेडियन कम्युनिटी में जमानत पर गुस्सा
महज 24 घंटे के भीतर तेजिंदर की गिरफ्तारी और फिर कोर्ट से जमानत मिलने को लेकर कनाडा की लोकल कम्युनिटी में गुस्सा है। उनका कहना है कि यौन शोषण गंभीर अपराध है। इस मामले में प्रवासियों के लिए कनाडा सरकार को सख्त नियम बनाने चाहिए ताकि वह इतनी आसानी से न छूट सकें। कनाडा पुलिस का बयान… इस मामले में हॉल्टन पुलिस की 2 अहम बातें..

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *