- Hindi News
- National
- IMD Weather Update Today Rain Rajasthan MP UP Cold Wave Rain Alert Delhi Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir
शिमला/भोपाल/जयपुर/श्रीनगर/देहरादून1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। सोनमर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 11.2°C दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान माइनस 0.6°C रहा। 1 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
मध्य प्रदेश में ओले और बारिश का दौर थमने के बाद सर्दी और घने कोहरे का असर बढ़ गया है। गुरुवार सुबह भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहा।
चंडीगढ़ के डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ने उत्तराखंड के कई ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार शाम 5 बजे तक हिमस्खलन का गंभीर खतरा बताया है। वहीं, मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच राज्य में फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा के 16 जिलों में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। जींद में रोहतक हाईवे पर विजिबिलिटी जीरो रही। प्रदेश में 23 ट्रेनें लेट हुईं। प्रदेश में सबसे कम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस नारनौल में दर्ज किया गया।
राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि के बाद बदले मौसम से सर्दी फिर से तेज हो गई है। पाली में न्यूनतम तापमान 4.1°C और माउंट आबू में 3.3°C रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जयपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
देशभर से मौसम की तस्वीरें…

उत्तराखंड में चमोली के रामणी गांव में गुरुवार को बर्फबारी हुई है।

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुवार को घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 30 मीटर के करीब रही।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल
- यूपी में ओले-बारिश के बाद मौसम पलट गया है। एक बार फिर ठंड और कोहरे की वापसी हुई है। गुरुवार सुबह लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़ समेत 15 जिलों में कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई।
- हिमाचल प्रदेश- हिमाचल में भारी बर्फबारी के कारण 655 सड़कें बंद हैं और कई इलाकों में बिजली गुल है। लाहौल-स्पीति, शिमला और कुल्लू सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 31 जनवरी से फिर बर्फबारी और बारिश का अनुमान है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- दिल्ली- दिल्ली में ठंडा मौसम बना हुआ है। अधिकतम तापमान 17.9°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है और कई इलाकों में कोहरा भी छा सकता है।
