![]()
आगरा में नगर निगम के द्वारा कई जगहों पर पानी की पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। वहीं साकेत कॉलोनी के पास भी पानी की लाइन डाली जा रही है। वहां पर सड़क और फुटपाथ को खोद कर रख दिया है। एक साल पहले सड़क को जनकपूरी के आयोजन के दौरान लाखों की लागत से इस सड़क और फुटपाथ को बनाया था। इसके लेकर लोगों ने सवाल खड़े किए है, कि नगर निगम के पास कोई प्लानिंग नहीं होती है। लाखों के विकास कार्य करा दिए जाते है, और फिर विकास के नाम पर ही उन्हें तोड़ दिया जाता है। इस तरीके से निगम लोगों के टैक्स के पैसे को पानी की तरह बहा रहा है।
स्थानीय निवासी शुभम ने बताया- एक साल पहले कोठी मीना बाजार मैदान पर जनकपुरी सजी थी। क्षेत्र में लगभग 10 करोड के आसपास के कार्य हुए। इतना पैसा खर्च किया तो कोई तो प्लानिंग की होगी। लेकिन एक साल नहीं हुआ है, और सड़क को खोद कर डाल दिया। ये स्थिति यहीं की नहीं है, सभी जगह यहीं चल रहा है। आए दिन देखते रहते है कि आज यहां की तो कल वहां की सही सड़क या फिर फुटपाथ को खोद कर डाल दिया। नगर निगम के अधिकारी बिना किसी प्लानिंग के काम करते है। इनके पास कोई प्लानिंग नहीं होती है। बस कमीशन के लिए ये सब खेल चता है। सरकार किसी भी अधूरी प्लानिंग के इन कार्य को मजूरी न दें। जिनके पास कोई प्लानिंग न हो।
आगरा नगर निगम का बिना प्लानिंग का कार्य:एक साल पहले बनी सड़क और फुटपाथ खोदा, लोग बोले-तोड़ने और बनाने का चल रहा खेल
Leave a comment