फाजिल्का में 15 किलो तांबा समेत चोर गिरफ्तार:घरों से चुराता था बर्तन, नशीली गोलियों समेत 3 युवक पकड़े

Actionpunjab
2 Min Read




फाजिल्का में सिटी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक से घरों से चोरी किए गए स्टील और तांबे के बर्तन सहित करीब 15 किलो तांबा बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 अन्य युवाओं को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे 40 नशीली गोलियां मिली है। पकड़े गए इन तीनों युवाओं में से 2 पर पहले भी मुकदमे दर्ज है । 15 किलो तांबा बरामद फाजिल्का सिटी थाना के एसएचओ सचिन कंबोज ने बताया कि पुलिस लगातार सतर्क है। चोरी और नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत पुलिस ने एक घर से चोरी करने वाले युवक को पकड़ा है। इसके बाद उससे गहराई से पूछताछ की गई तो पुलिस ने उससे घरों से चोरी किए गए स्टील और तांबे के बर्तन बरामद किए है। करीब 15 किलो तांबा बरामद हुआ है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी की पहचान बलविंदर कुमार वासी जट्टीयां वाला मोहल्ला के रूप में हुई है। नशीली गोलियों समेत 3 गिरफ्तार एसएचओ सचिन कंबोज ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ भी कार्रवाई की है। जिसमें पुलिस ने 3 युवाओं को पकड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने राहुल, सनी और साहिल को पकड़ा है । जिनसे 40 नशीली गोलियां बरामद हुई है । पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपियों में से दो आरोपी साहिल और राहुल पर पहले भी एनडी के मुकदमे दर्ज है । फिलहाल इन्हें भी अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है, और पूछताछ की जाएगी ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *