![]()
जयपुर के बीलवा में आयोजित होने वाले राधा स्वामी वार्षिक सत्संग में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन को खातीपुरा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव देने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 31 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी, जिससे सत्संग में आने-जाने वाले यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। सत्संग का मुख्य आयोजन 3 और 4 फरवरी को होना है। जोधपुर से वाराणसी जाने वाली ट्रेनों का शेड्यूल रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, जोधपुर से वाराणसी सिटी जाने वाली अलग-अलग नंबर की ट्रेनें खातीपुरा स्टेशन पर दोपहर 14:10 बजे पहुंचेंगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 14:12 बजे प्रस्थान करेंगी। इनमें – · गाड़ी संख्या 14854 (जोधपुर-वाराणसी सिटी) 31 जनवरी, 2 फरवरी और 5 फरवरी को रुकेगी। · गाड़ी संख्या 14864 (जोधपुर-वाराणसी सिटी) 1 फरवरी और 3 फरवरी को रुकेगी। · गाड़ी संख्या 14866 (जोधपुर-वाराणसी सिटी) 4 फरवरी को खातीपुरा स्टेशन पर ठहराव करेगी। वाराणसी से जोधपुर आने वाली ट्रेनों का शेड्यूल वापसी में वाराणसी सिटी से जोधपुर आने वाली ट्रेनों का खातीपुरा स्टेशन पर आगमन समय सुबह 11:26 बजे रहेगा और ये ट्रेनें 11:28 बजे प्रस्थान करेंगी। इनमें – · गाड़ी संख्या 14853 (वाराणसी सिटी-जोधपुर) 1 फरवरी, 3 फरवरी और 5 फरवरी को रुकेगी। · गाड़ी संख्या 14863 (वाराणसी सिटी-जोधपुर) 31 जनवरी, 2 फरवरी और 4 फरवरी को खातीपुरा स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेगी।
मरुधर एक्सप्रेस का खातीपुरा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव:राधा स्वामी सत्संग के लिए जाने वाले यात्रियों को होगी आवाजाही में आसानी
Leave a comment