कैथल में आज होगी राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता:राजकीय कॉलेज में होंगे मुकाबले, प्रदेशभर से खिलाड़ी पहुंचेंगे

Actionpunjab
2 Min Read




कैथल के डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय कॉलेज में आज राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से बॉक्सिंग खिलाड़ी पहुंचेंगे। यह स्पर्धा 10 विभिन्न आयुवर्गों के खिलाड़ियों के बीच करवाई जाएगी, जिनको मौके पर ही सम्मानित भी किया जाएगा। कॉलेज के प्रिंसिपल मनोज कुमार भांबू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों, यूनिवर्सिटी और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को खुला निमंत्रण दिया गया है। कोई भी खिलाड़ी इसमें भाग ले सकता है। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग आयुवर्ग की कैटेगरी बनाई उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग आयुवर्ग की कैटेगरी बनाई गई हैं। खिलाड़ी अपने आयु व वेट संबंधित प्रमाण के साथ इसमें भाग ले सकता है। प्रिंसिपल ने बताया कि इस स्पर्धा में प्रदेशभर से करीब 60 महिला खिलाड़ी और 90 के करीब पुरुष खिलाड़ियों के पहुंचने का अनुमान है। प्रिंसिपल ने सभी खिलाड़ियों से अपील की कि वे अनिवार्य दस्तावेजों के साथ स्पर्धा में भाग लेने के लिए पहुंचें। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां प्रत्येक स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों को इनाम देने की अलग अलग व्यवस्था की गई है, वहीं विजेताओं के लिए ट्रॉफी की भी व्यवस्था की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *