2 बार चालान करना पूरी चौकी को पड़ा भारी:बिना हेलमेट 2000 का चालान होने पर लाइनमैन ने काटी पुलिस चौकी की बिजली, नहीं था वैध कनेक्शन

Actionpunjab
3 Min Read




शामली में हेलमेट न पहनने पर पुलिस ने लाइनमैन का एक ही दिन में दो बार 2000 रुपए का चालान काट दिया। इससे भन्नाए लाइनमैन ने पता किया तो पुलिस चौकी का बिजली कनेक्शन ही अवैध निकला। इस पर लाइनमैन ने पुलिस चौकी की बिजली ही काट दी। इसके बाद शुक्रवार की शाम 5 बजे से पूरी चौकी अंधेरे में डूब गई और चौकी का कामकाज रुक गया। शनिवार की दोपहर तक चौकी में बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी। यह मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के बिडौली पुलिस चौकी का है। बिजली कटने से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई। पुलिस ने तुरंत बिजली विभाग में चौकी के लिए विधिवत बिजली कनेक्शन लेने का आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पुलिस चौकी में बिजली आएगी। देखिए मामले से जुड़ी तीन तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… बिजली विभाग में कार्यरत लाइनमैन आशु बुधवार को बाइक से बिडौली क्षेत्र में किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने चेकिंग की। पुलिस को लाइनमैन ने बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उनका 1000 रुपए का चालान कर दिया। इसके बाद लाइनमैन आशु का लौटते समय दोबारा पुलिस ने 1000 रुपए का चालान काट दिया। दो बार चालान काटने से नाराज लाइनमैन आशु शुक्रवार को अपनी टीम के साथ बिडौली पुलिस चौकी पहुंचे। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि पुलिस चौकी पर कोई वैध बिजली कनेक्शन नहीं है। पुलिस चौकी में सीधे पोल से अवैध रूप से बिजली ली जा रही है। नियमों का हवाला देते हुए लाइनमैन ने शुक्रवार शाम 5 बजे चौकी की बिजल काट दी। …और मंदिर में भी चली गई बिजली बिजली कटते ही चौकी का कामकाज प्रभावित हो गया और अफरा-तफरी मच गई। बिजली कटने से पुलिस चौकी के साथ-साथ पास स्थित एक मंदिर की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत बिजली विभाग में चौकी के लिए विधिवत बिजली कनेक्शन लेने का आवेदन किया। चौकी में बिजली कनेक्शन के लिए किया गया आवेदन बिडौली चेक पोस्ट प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि लाइनमैन का चालान हेलमेट न पहनने के कारण किया गया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पुलिस चौकी पर अभी तक वैध बिजली कनेक्शन नहीं था। इसी वजह से लाइनमैन ने नियमों के तहत बिजली काटी। पुलिस चौकी पर कोई बिजली कनेक्शन नहीं- एसडीओ बिडौली पुलिस चौकी पर फिलहाल कोई स्वीकृत बिजली कनेक्शन नहीं है। उन्होंने कहा कि संभव है कि चालान को लेकर लाइनमैन और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हुई हो, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।पुलिस द्वारा आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।- जितेंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली विभाग

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *